बच्चे को किडनैप कर मांगी थी 30 लाख की फिरौती, हत्या कर फेंक दिया शव

-
सीवान.बिहार के सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमरौली गांव में शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा कि सड़क किनारे बोरा (प्लास्टिक या जूट का थैला) फेंका गया है। शक होने पर लोगों ने बोरा खोला दो देखा कि अंदर बच्चे की लाश है। यह वही 11 साल का बच्चा था, जिसे बुधवार को किडनैप कर लिया गया था। वह सीवान नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार सीताराम नगर बैलहट्टा निवासी राजकुमार का बेटा राहुल कुमार था। 30 लाख न मिला तो कर दी हत्या…
– राहुल को किडनैप करने के बाद अपराधियों ने परिजनों को फोन कर 30 लाख रुपए फिरौती देने की मांग की थी। इसके साथ ही पैसे न मिलने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी भी दी गई थी।
– राहुल का शव मिलने के बाद सीवान के लोगों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैंये भी पढ़े: इस देश ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, अब बिना वीजा भारतीय लोग जा सकेगे इस देश
– सड़क पर टायर जलाकर रोड जाम कर दिया गया है। भीड़ को कन्ट्रोल करने के लिए आई पुलिस की बज्र वाहन को भी लोगों ने जला दिया है।
दुकान जाते समय किडनैप हुआ था राहुल
– बुधवार देर शाम राहुल घर से श्रद्धानंद बाजार स्थित अपने पिता की दुकान पर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह दुकान नहीं पहुंचा।
– राहुल की मां रक्षा बंधन में अपने मायके गई हुई थी। दुकान बंद कर जब पिता घर पहुंचे तो बच्चे के बारे में पूछताछ की। उन्हें बताया गया कि वह दुकान के लिए ही घर से निकला था। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई।
– नगर थाने में गुमशुदगी की एफआइआर दर्ज कर पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी ही थी कि पिता के फोन पर 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई।





