बच्चे के मन में बैठ गया है भूत का डर, तो ये तरीके करेंगे डर दूर

बच्चे बहुत ही मासूम होते हैं. उन्हें कुछ भी कहा जाए तो उसे मान लेते हैं. ऐसे ही कई बार हम उन्हें भूत प्रेत के नाम से डरा भी देते हैं. इससे बच्चे डर भी जाते हैं. लेकिन कई बार वो सोते समय या फिर टीवी पर कुछ ऐसा देख लेते हैं जिससे उनके दिल में डर बैठ जाता है. उनका डर दूर करने के लिए कुछ भी किया जाए तो भी बच्चे नहीं मानते. अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा हो रहा है तो हम कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आप अपने बच्चे के दिल से ये डर निकाल सकते हैं.
ऐसे निकालें मन का डर:
* डर का सामना: बच्चे को भी रात में डरावने सपने आ रहें हैं तो ऐसे में आप उन्हें साहसी बनाएं. इसके लिए उन्हें ऐसी कहानियां सुनाएं जिससे उनके मन का डर बाहर निकल जाएं. अपने बच्चे को अंधेरे कमरे में ले जाएं और वहां पर हंसी का माहौल बनाएं.
* सुरक्षा का सामान: अगर आपका बच्चा भी आपसे अलग सोता है तो आप उनके पास ऐसी चीजें रखें जिनसे वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. इसी के साथ आप उनके कमरे में एक छोटी सी लाइट भी जलाकर रखें जिससे उन्हें डर ना लगें.
* हॉरर फिल्म: बच्चों को आदत होती है कि वह अक्सर रात के समय डरावनी फिल्में देखना चाहते हैं. ऐसा करने से उन्हें डर लगने लगता है. इस डर को निकालने के लिए बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए.





