वीडियो: बच्ची के ऊपर से गुजर गई पूरी की पूरी ट्रेन, फिर हुआ ऐसा चमत्कार देखने वालों को बिलकुल भी नही हुआ यकीन..

जिंदगी का जब मौत से सामना होता है तो बड़े-से-बड़ा व्यक्ति भी इसके आगे हार मान लेता है. हर इंसान का उसके जीवन में कभी न कभी मौत से सामना जरूर होता है. कभी छोटे से हादसे में व्यक्ति हमेशा-हमेशा के लिए मौत की आगोश में समा जाता है तो कभी बड़े से बड़े हादसे में भी वो मौत को शिकस्त देकर जिंदगी की जंग जीत लेता है. एक ऐसा ही वाकया हाल ही में सामने आया है. जहां एक साल की छोटी सी बच्ची मौत से जंग लड़ती है और अंत में वो इस जंग को जीत लेती है. जिसने भी इस दिल दहला देने वाली घटना को देखा वो इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है.
बता दें कि चमत्कार को नमस्कार करने वाली यह अनोखी घटना मथुरा रेलवे स्टेशन की है, जहां एक साल की छोटी सी बच्ची पटरियों के बीच गिर गई और उसके ऊपर से करीब 50 डिब्बों वाली माल ट्रेन गुजर गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी सांसें भी थम जाएगी.





