VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी की डांस टीचर बनीं लाडली जीवा…

 चाहे क्रिकेट का मैदान हो या जीवन का, कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी विनम्रता, प्रेम और बड़प्पन का प्रतीक दिखाई देते हैं. क्रिकेट के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कबड्डी जैसे खेलों में भी मास्टर हैं. हाल ही में धोनी ने टेनिस के मैदान पर भी खिताब जीता है. अगर धोनी की निजी जिंदगी की तरफ देखें तो वह एक अच्छे पति, अच्छे पति और अच्छे दोस्त भी हैं. महेंद्र सिंह धोनी 2015 में एक बेटी के पिता बने. VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी की डांस टीचर बनीं लाडली जीवा...

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने अपनी राजकुमारी को नाम दिया- जीवा. जीवा अब तीन साल की हो चुकी हैं. जीवा और धोनी के बीच बेहद प्यारी बॉन्डिंग है. जीवा को अक्सर धोनी के साथ क्रिकेट मैदान पर भी देखा जाता है. जीवा भी अपने पापा की तरह काफी टैलेंटेड हैं. धोनी और जीवा को एक-साथ देखकर फैन्स के चेहरों की मुस्कान और बढ़ जाती है. महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, लेकिन इस दौरान वह अपने परिवार, दोस्तों और लाडली जीवा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं. 

सोशल मीडिया से अक्सर दूर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ वक्त में जीवा के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. जीवा और धोनी के ये वीडियो काफी क्यूट हैं और फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. हाल ही में धोनी ने जीवा के साथ जो वीडियो शेयर किया है, उसमें जीवा और धोनी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. 

महेंद्र सिंह धोनी अक्सर डांस से दूर रहते हैं. उन्हें डांस करते हुए बहुत कम ही देखा गया होगा, लेकिन अब जीवा उनकी डांस टीचर बन गई है. और जब डांस टीचर इतनी क्यूट हो तो भला खुद को डांस करने से कौन रोक सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जीवा, धोनी की डांस टीचर बनी हुई हैं और डांस सिखा रही हैं. पापा और बेटी दोनों एक अंग्रेजी गाने पर अपनी कमर मटका रहे हैं. जीवा और माही का यह क्यूट डांस फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. 

धोनी अपनी बेटी के डांस स्टैप्स की कॉपी करते दिखाई पड़ रहे हैं. धोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- जीवा हमसे अच्छा डांस करती है. यह सच है कि जीवा अपने पिता से कुछ भी करवा सकती है. 

इस वीडियो से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने जीवा के साथ एक और वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में जीवा दो अलग-अलग भाषाओं में धोनी से उनका हालचाल पूछ रही थीं. पहली भाषा भोजपुरी है. जीवा धोनी से पूछती है- कैसन बा. इसके जवाब में धोनी कहते हैं- ठीक बा. इसके बाद जीवा तमिल में धोनी से पूछती हैं- Hey Mahindra Singh Dhoni. Epdi irukeenga (महेंद्र सिंह धोनी, आप कैसे हैं). इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं- nalla iruken (मैं ठीक हूं).

इससे पहले धोनी ने जीवा के साथ जो वीडियो शेयर किया था. उसमें वह जीवा के लिए बग्स बन्नी बने हुए थे और जीवा उन्हें गाजर खिला रही थीं. पूर्व कप्तान अपनी तीन साल की बेटी के लिए कार्टून कैरेक्टर तक बनने के लिए तैयार हो गए थे. बग्स बन्नी एक कार्टून कैरेक्टर है. धोनी ने इसका वीडियो भी शेयर किया था और कैप्शन दिया था- जीवा का बग्स बनी.

https://www.instagram.com/p/BqkNuygFlVi/?utm_source=ig_embed

बता दें कि फैन्स महेंद्र सिंह धोनी और जीवा के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी को अपनी बिटिया जीवा के साथ ही समय गुजारना बेहद पसंद है. साल 2015 में 6 फरवरी को महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का जन्म हुआ था, तब माही टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थे. जिस वक्त साक्षी ने जीवा को जन्म दिया था. धोनी टीम मीटिंग में थे और अपना फोन नहीं देख रहे थे. तब साक्षी ने सुरेश रैना को मैसेज किया था और कहा था कि- माही पिता बन गए हैं, उनसे कहिए कि फोन उठाएं.

View this post on Instagram

Ziva’s bugs bunny @zivasinghdhoni006

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

Back to top button