बकरी ईद के मौके पर मेहमानों को बनाकर खिलाइए ये डिश…

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 12 अगस्त, 2019 को देशभर में मनाई जाएगी. यह ईद-उल-फितर के ठीक 2 महीने बाद मनाया जाता है. इस दिन बकरे की कुर्बानी देने का रिवाज है. एक तरफ जहां ईद-उल-फितर के दिन खाने के व्यंजनों में मीठे की मात्रा ज्यादा होती है, वैसे ही ईद-उल-अजहा के मौके पर चिकन,मीट से बने व्यजनों को प्रमुखता से बनाया जाता है. आज हम आपको इनसे मिलते-जुलते ही कुछ रेसिपी बता रहे हैं जिन्हें आप इस ईद अपने घर में ट्राई कर सकते हैं. यकीन मानिए आपके मेहमानों को खूब पसंद आएंगी-
चपली कबाब
स्टार्टर के लिए चपली कबाब बेस्ट ऑप्शन है. इसे बनाने में करीब 30-35 मिनट का समय लगता है.
सामग्री-
1 अंडा
1 कप तेल
1/2 किलो- पिसा मटन
5 लहसुन
1 गुच्छा- धनिया
4 हरी मिर्च
2 छोटे टुकडों में कटे मध्यम आकार में प्याज
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर नमक
विधि
सबसे पहले मीट को अच्छी तरह से धो कर पीस लीजिये और अलग रख दीजिए. अब लहसुन, हरी मिर्च, धनिया को बारीक पीस कर मीट के साथ मिला कर 1 घंटे के लिए छोड़ दें. एक घंटे के बाद कटी हुई प्याज को मीट के साथ मिक्स करें. अब मीट के पीस को लेकर कटलेट का आकार दें. अंडा फेंटे और उसमें इन कबाब को डिप कर के गरम तेल में गोल्ड फ्राई करें. जब सारे कबाब तल जाएं तब इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें.





