बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवाती तूफान मोरा, बांग्लादेश में स्थिति काफी चिंताजनक, अलर्ट पर भारतीय नौसेना

ढाका : चक्रवाती तूफान मोरा का तूफानी असर जल्द ही नज़र आ सकता है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में इसके होने से बांग्लादेश में स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। इस तूफान ने अब अपना असर दिखाना प्रारंभ किया है। इस हेतु भारतीय नौसेना तैयार है। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोतों को आपात स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रखा गया है। यह काफी खतरनाक चक्रवात है।

बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवाती तूफान मोरा, बांग्लादेश में स्थिति काफी चिंताजनक, अलर्ट पर भारतीय नौसेना

मिली जानकारी के अनुसार मोरा चक्रवात बंगाल की खाड़ी में और उत्तर व उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। तूफान के विकट हालातों का सामना करने के लिए भारतीय नौसेना के बेड़े को तैयार रखा गया है। बांग्लादेश में मौसम विभाग ने दो समुद्री बंदरगाहों के लिए 10 के स्केल पर सर्वोच्च स्तर की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि चटगांव और कॉक्स बाजार के बंदरगाहों पर चक्रवाती तूफान की चेतावनी को बड़े खतरे के सिग्नल संख्या 10 के स्तर पर जारी किया गया है।

ये भी पढ़े: बांग्लादेश के चटगांव में चक्रवाती तूफ़ान मोरा, बांग्लादेश की मदद को तैयार भारतीय नौसेना

विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान के उत्तरी दिशा में बढ़ने और मंगलवार सुबह चटगांव तथा कॉक्स बाजार में पहुंचने से भयावह तूफान का खतरा है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संभावित तूफानी क्षेत्र से तय दूरी पर राहत बल को तैनात किया गया है।

Back to top button