फ्लिपकार्ट ने शुरू की MOBILES BONANZA SALE, भारी मात्रा में एक्सचेंज ऑफर भी

क्रिसमस का त्यौहार खत्म हो चुका है और धीरे-धीरे यह साल भी खत्म होने की कगार पर है. साथ ही नया साल दस्तक के लिए तैयार है. बता दें कि इसी दौरान फ्लिपकार्ट ने अपने सेल शुरू कर दी है. कंपनी ने इस सेल का नाम Flipkart Mobiles Bonanza sale रखा है. इसके शुरुआत आज से हो चुकी है. 
बता दें कि यह 4 दिनों की सेल है. इसका समापन 29 दिसंबर को होगा. सेल में स्मार्टफोन पर भारी मात्रा में छूट मिलेगी. बता दें कि इस सेल में ऑनर, आसुस, मोटोरोला समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन मिल रहे हैं. अगर आप काफी समय से किसी कंपनी के स्मार्टफोन को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो इस सेल में आपका ख्वाब जरूर पूरा होगा.
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि फ्लिपकार्ट ना सिर्फ सेल बल्कि ग्राहकों के लिए शानदार एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रहा है. साथ ही नो कॉस्ट EMI, एक्सट्रा एक्सचेंज वैल्यू और बायबैक गारंटी भी दी जा रही है. अगर आप 15,000 रुपए के प्राइस रेंज में फोन लेना चाहते हैं तो asus के फोन लेना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन होगा. सेल में आपको यह फोन 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में भी काफी दमदार फ़ोन मिलेंगे.





