फेस्टिवल में 100 से ज्यादा फ्लेवर के रसगुल्ले किये शामिल

बंगाल के वार्षिक भोजन उत्सव ‘अहारे बांग्ला’ में 100 से ज्यादा प्रकार के रसगुल्लों की स्टाल लगाई गई है। यह स्टाल अपनी ओर खींच लेती है। यह उत्सव खाने के शौकीन लोगों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजन और मिठाइयां पेश कर रहा है।

सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्टाल में से एक ‘फुचका रसगुल्ला’ की स्टाल भी है। स्टाल मालिक स्वाति सर्राफ ने बताया कि फुचका रसगुल्ला शहर के सबसे ज्यादा पसंदीदा व्यंजनों में से एक है।
स्वाति सर्राफ ने बताया कि शिमला मिर्च, पुदीना, जीरा और हरी मिर्च के फ्लेवर में भी रसगुल्ले हैं। इस स्टाल पर फलों के स्वाद वाले रसगुल्ले भी उपलब्ध हैं, जिसमें लीची, तरबूज, रसभरी, सेब और अन्य फल शामिल हैं। इस भोजन उत्सव में छह दिन में विभिन्न प्रकार के 152 तरह के खाद्य पदार्थों की स्टाल लगाई गई हैं।





