फेस्टिवल ऑफ एजुकेशन में जावड़ेकर बोले, अगले 5 सालों में देश से अशिक्षा खत्म होगी

जयपुर। अगले पांच साल में देश के सभी लोग शिक्षित होंगे। देश से अशिक्षा खत्म करेंगे। यह कहना है केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का। वहीं यूएई के मंत्री शेख नाहयान मुबारक ने कहा कि इनोवेशन से दुनिया बदली जा सकती है। जानिए और क्या-क्या हुआ कार्यक्रम में ….
फेस्टिवल ऑफ एजुकेशन में जावड़ेकर बोले, अगले 5 सालों में देश से अशिक्षा खत्म होगी
– जावड़ेकर ने यह बात शनिवार को यहां शुरू हुए दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ एजुकेशन में कही। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट जावड़ेकर ने कहा कि अगले पांच साल में देश के सभी लोग शिक्षित होंगे। हम देश में अशिक्षा को खत्म करेंगे।
– शिक्षा सशक्तिकरण का जरिया है। शिक्षा के जरिए ही ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, हम शिक्षा का स्तर सुधारने का संकल्प लेते हैं।

ये भी पढ़े: तेजस ट्रेन की रफ़्तार ने भारत में रचा इतिहास, पहली बार करवाया विमान जैसा एहसास

– जावड़ेकर ने सीएम वसुंधरा राजे की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में नए- नए प्रयोग किए हैं। राजस्थान में सरकारी स्कूल सुधर गए और लोगों ने प्राइवेट स्कूल से अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भर्ती करा दिया। आने वाले पांच साल में इसमें और सुधार होगा।
– जावड़ेकर ने स्किल एजुकेशन की बात करते हुए कहा, बच्चों के पास डिग्री तो है लेकिन स्किल नहीं। बच्चों को स्किल एजुकेशन दिलाना जरूरी। हमारी सरकार बच्चों को स्किल एजुकेशन दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जरूरी है। शिक्षा में सुधार के प्रयास हर राज्य में हो रहे हैं।

– उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार और जेम्स एज्यूकेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सीतापुरा स्थित जेईसीसी में हो रहे फेस्टीवल ऑफ एज्यूकेशन का उद्देश्य शिक्षा में चल रहे नवाचारों की बात करना है।
– कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूएई के मंत्री शेख नाहयान मुबारक ने कहा कि भारत के लोग शिक्षा के लिए कमिटेड हैं। भारत के युवाओं की दुनियाभर में धाक है।
 
सीएम बोलीं पहली बार शिक्षा पर इतना बड़ा उत्सव
– कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारी धरती मेहमानवाजी के लिए जानी जाती है। यहां कई प्रकार के उत्सव व कार्यक्रम होते आए हैं। पहली बार हम शिक्षा पर महाउत्सव कर रहे हैं।
– इस मौके पर सीएम राजे ने ज्ञान संकल्प पोर्टल का शुभारंभ भी किया।
 
स्टूडेंट्स को सीखा
– कार्यक्रम में आए छात्र-छात्राओं में अपार उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों से इस फेस्टीवल में हिस्सा लेने के लिए आए बच्चों के चेहरों पर मुस्कान के साथ कुछ नया सीखने की लालसा स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
– फेस्टीवल में देश-विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से शिक्षण की सुगमता से संबंधित विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई है। 
– उल्लेखनीय है कि यहां डायनासोर लाइन, रोबोटीकल इंजीनियरिंग, द रन, एनीमल सलेक्टेड रन, मेक योर म्यूजिक, स्टार्स बैटल, मून वॉक, नो योर सोलर सिस्टम, फ्लाई हाई, स्केलटन्स, विजुअल एज्यूकेशन, वॉक विद डायनासोर थीम पर बच्चों को विज्ञान से जुड़ी बारीकियां बताई जा रही हैं।
 
डै्रगन बन गए बच्चे
– फेस्टीवल ऑफ एज्यूकेशन में साइंस फेस्टीवल के दौरान नाइट्रोजन गैस के माध्यम से कई प्रयोग किए गए। एक प्रयोग में नाइट्रोजन को गर्म करके एक बॉक्स में डाला गया, जिसमें बिस्कुट डाले गए और वो बिस्कुट जब बच्चों ने खाए, तो उनके मुंह व नाक से धुंआ निकालते हुए ड्रैगन जैसी आकृति बनाई गई। इस फेस्टीवल में बच्चों को विभिन्न गैसों की क्रियाओं और प्रतिक्रियाओं के बारे में बताया गया।
 
लगा हम चन्द्रमा पर आ गए
– स्कूली बच्चों ने जब मून वॉक मॉडल को नजदीकी से देखा तो उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे वो चन्द्रमा पर आ गए हैं। यहां उनकी चन्द्रमा से जुड़ी सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इसके साथ ही फेस्टीवल में विभिन्न विज्युअल माध्यमों से ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी बातों को रोचक अंदाज में समझाया गया।
Back to top button