फेसबुक मैसेंजर में छुपा है एक पाॅपूलर गेम, आपने खेला क्या?

facebook-messanger-1458885717एजेन्सी/अमरीका में इन दिनों बाॅस्केटबाॅल का खुमार छाया है। अमरीकन काॅलेजों में मार्च मैडनेस नामक एक बास्केटबाॅल टूर्नामेंट खेला जाने वाला है।

2016 वर्ल्ड कप टी20 का खुमार सभी खेल प्रेमियों पर छाया हुआ है, लेकिन फेसबुक ने मार्च मैडनेस के मौके पर फेसबुक मैसेंजर में एक गेम शामिल किया है। इसके बाद यह मिनी खेल गायब हो सकता है।

फेसबुक मैसेंजर का अपडेट वर्जन यूज करने वाले यह गेम खेल सकते हैं।

कैसे खेलें ये गेम?

गेम खेलने के लिए फेसबुक मेसेंजर पर अपने फ्रेंड को बास्केटबॉल का इमोजी भेजें और इस पर टैप करें।

इसके बाद छोटा सा बास्केट और बॉल दिखाई देगा। गेम खेलना आसान है बस आपको बास्केबॉल को स्वाइप करके हूप में डालना होता है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे गेम मुश्किल होता जाएगा।

अगर आप फेसबुक मैसेंजर पर इस गेम को पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको सेलिब्रेटरी इमोजी सम्मानित किया जाएगा।

मार्च मैडनेस का पफाइनल मैच 4 अप्रेल काे खेला जाएगा। उसके बाद यह मिनी गेम गायब हो सकता है।

Back to top button