फेसबुक को एप्पल ने दिया बड़ा झटका, बंद किया रिसर्च एप

लग्जरी आईफोन के लिए विश्वप्रसिद्ध एप्पल ने फेसबुक के रिसर्च एप को बंद कर उसे तगड़ा झटका दिया है. बता दें कि यह एप यूजर्स के फोन को ट्रैक करने में सक्षम है और यह बताता है कि लोग अपने फोन में क्या इस्तेमाल कर रहे हैं और इंटरनैट पर क्या सर्च कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि एप्पल द्वारा निजता को लेकर उसकी सख्त नीतियों को दरकिनार करने के लिए एप्पल ने फेसबुक के प्रयासों को बंद किया है. इससे पहले तकनीकी से जुड़ी जानकारियां देने वाले एक ब्लॉग टैक क्रंच ने पिछले दिनों बताया था कि फेसबुक लोगों को अपना रिसर्च एप डाऊनलोड करने और इस्तेमाल करने के लिए करीब 20 डॉलर प्रति माह देती है. वहीं इस पर फेसबुक का कहना है कि वह ग्राहकों की अनुमति लेकर ऐसा करता है.
इस मामले पर मोबाइल एप सुरक्षा शोष्कर्ता विल स्ट्रेफैच ने जानकारी देते हुए बताया है कि ‘‘मुझे नहीं लगता है कि फेसबुक यूजर्स को यह स्पष्ट करता होगा कि वे मंजूरी के बाद कंपनी को किस स्तर की पहुंच प्रदान कर रहे हैं. साथ ही इस दौरान उन्होंने यह भी माना है कि यूजर्स को यह समझाने का कोई आसान तरीका भी नहीं है.





