फेक आई लैशेज लगाना सीखें और अपनी आंखों को बनाएं खूबसूरत

अगर आप आंखों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आप फेक आई लैशेज लगाना सीख लें ये आपकी आंखों को ग्लैमरस लुक देती हैं। अगर आपको फेक आई लैशेज लगानी नहीं आती या आप जब लगाती हैं तो वो गिर जाती हैं अच्छे से नहीं चिपकती । आपको ये सीखाया जा रहा है कि फेक आई लैशेज को कैसे लगाते हैं और आप इसे लगाकर कैसे ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। वैसे फेक आई लैशेज कैसे लगायी जाती है और उसे लगाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए अब आप ये भी जान लें।

फेक आई लैशेज लगाना सीखें और अपनी आंखों को बनाएं खूबसूरत
फेक आई लैशेज लगाना सीखें और अपनी आंखों को बनाएं खूबसूरत

कैसे लगाएं फेक आई लैशेज

अगर आपने पहले कभी फेक आई लैशेज नहीं लगायी हैं तो आपको बता दें कि कभी भी आई लैशेज लगाने के बाद मेकअप नहीं करना चाहिए। सबसे पहले आपको आंखों का मेकअप कर लेना चाहिए और सबसे लास्ट में फेक आई लैशेज लगानी चाहिए। पहले आई मेकअप करने के बाद जब आप फेक आई लैश लगाएंगी तो आपका मेकअप नहीं बिगड़ेगा ना ही फेक आई लैशेज निकलेंगी यानि ये अच्छे से आपकी पलकों पर सेट हो जाएंगी।

कैसी आई लैशेज लें- फेक आई लैशेज खरीदते समय ध्यान रखें कि अपनी आंख के हिसाब से ही आप आई लैशेज लें। यानी ना ज्यादा बड़ी ना ज्यादा छोटी। अगर आपकी फेक आई लैशेज बड़ी है तो आप उसे कैंची से काट कर उसे अपनी आंखे के साइज़ के हिसाब से तैयार कर लें। 

फेक आई लैशेज की क्रीज़ पर पहले आप लैश ग्लू लगा लें और फिर उसे अपनी पलकों पर सेट करें। ध्यान रखें कि फेक आई लैश को पलकों के ऊपर से लगाना चाहिए ना कि नीचे से। इतना ही नहीं फिर आप स्पूली या पतले ब्रश के मदद से इसे अपनी लैशेस पर टिकाएं। 

आपको किस तरह से मेकअप करना है। कैसे फेक आई लैशेज को आप अपनी आंखों पर लगाकर ग्लैमरस लुक पा सकती हैं ये आपको इसी वीडियो को देखकर और भी अच्छे से समझ आ जाएगा।

Back to top button