फुलवारीशरीफ में शिक्षक के बंद घर से चार लाख के गहने की चोरी…

पटना.घर बंद कर बकरीद मनाने बिहारशरीफ गए शिक्षक इफरानउद्दीन के घर का ताला काट कर चोरों ने चार लाख के जेवर, पंद्रह हजार रुपए सहित टीवी, इन्वर्टर, मिक्सर मशीन लेकर चंपत हो गए। चोरी की वारदात शनिवार की देर रात फुलवारीशरीफ थाना के पश्चिमी गुलिस्तान मोहल्ला में हुई। गुलिस्तान मोहल्ला निवासी इफरानउद्दीन बिहारशरीफ के सोगरा टेन प्लस टू स्कूल में भूगोल के शिक्षक हैं। बकरीद मनाने के लिए शिक्षक का पूरा परिवार एक सितंबर को घर बंद कर बिहारशरीफ चल गया था। बंद घर का लाभ उठाते हुए चोरों ने मेन डोर का ताला काट कर दो मंजिला घर को खंगाल दिया।
फुलवारीशरीफ में शिक्षक के बंद घर से चार लाख के गहने की चोरी...

चुन-चुनकर घरेलू सामान भी ले गए

चोरों ने अलमारी से चार लाख के जेवर, पंद्रह हजार नकद, रंगीन टीवी, इन्वर्टर, मिक्सर मशीन समेत कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए। मजे की बात यह है कि चोर घंटों घर में रहे, मगर उनकी भनक आसपास के लोगों को नहीं लगी। शिक्षक पुत्र फरहान ने बताया कि एक सितंबर को बकरीद मनाने के लिए बिहारशरीफ गए थे।

ये भी पढ़ें:-  लंदन में सेल्स गर्ल थी नई रक्षा मंत्री निर्मला, इन दो वजहों से मोदी कैबिनेट में हुई शामिल

पड़ोसियों से मिली चोरी की सूचना

चोरी की घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मोबाइल के माध्यम से दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनुसंधान किया। फरहान ने लिखित रूप से स्थानीय थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की तहकीकात कर रही है|
Back to top button