फुटबॉल मैच में एलएमसी ने एचएएल स्कूल को हराया

प्री क्वार्टर फाइनल में खेले गए दो मैच

लखनऊ। ला-मार्टिनियर कॉलेज के पोलो ग्राउंड पर खेले जा रहे मार्टिन फुटबॉल कप में सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल राउंड के दो मैच खेले गए जिसमें एलएमसी और स्टडी हॉल ने जीत हासिल की। पहले मैच में एलएमसी ने एचएएल स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हरा दिया। मैच के 11वें मिनट में एलएमसी के योग्या ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 
टीम से दिगांता, क्रेग जोहिन्स और अंकित कुमार ने मैच के 24वें, 36वें और 49वें मिनट में गोल किया। एलएएल स्कूल की ओर से एकमात्र गोल सुमित ने दूसरे हाफ में मैच के 51वें मिनट में किया। मैच के अंत तक एलएमसी ने विपक्षी टीम पर 4-1 की बढ़त कायम रखी। योग्या को मैच का बेस्ट स्ट्राइकर चुना गया। दूसरे मैच में स्टडी हॉल ने रोमांचक मुकाबले में सेंट फेडलिस को 1-0 से हरा दिया। दूसरे हाफ के 41वें मिनट में स्टडी हॉल के पीयूष ने विजयी गोल किया। इसके बाद सेंट फेडलिस के स्ट्राइकरों ने बराबरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन स्टडी हॉल के डिफेंडरों ने हर कोशिश नाकाम कर दी।

Back to top button