फिलीपींस: मिंडानाओ द्वीप पर 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा

दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में शनिवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। रेक्टर स्केट पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई।

इसके बाद से ही फिलीपींस और पड़ोसी देश इंडोनेशिया के कई हिस्सों में सुनामी के खतरे की आशंका बढ़ गई है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र दवावो शहर के दक्षिणपूर्व में 59 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इस भूकंप से इंडोनेशिया और फिलीपींस के तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठने की संभावना है।
जानकारी के लिए बता दें फिलीपींस में कुछ दिनों पहले ही अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फटने से सुनामी आई है। अभी भी वहां मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 के करीब लोग घायल हैं। इस देश में ये सुनामी अभी थमी भी नहीं है और एक और सुनामी की आशंका बढ़ गई है।





