फिलीपींस के कैथलिक कैथेड्रल में 2 ब्लास्ट, 19 की मौत, 48 घायल

फिलीपींस। रविवार यानी आज दक्षिणी फिलीपींस के एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल के बाहर दो बम ब्लास्ट हुए जिसमें करीब 19 लोगों की मौत हो गई और लगभग 48 लोग घायल हो गए । प्रांतीय राजधानी में जोलो कैथेड्रल के अंदर या उसके पास पहला बम विस्फोट हुआ। इसके बाद दूसरा विस्फोट परिसर के बाहर उस वक्त हुआ जब सरकारी बल हमले के बाद की कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें :-बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस के हाथ लगा एक बड़ा सबूत 
आपको बता दें फिलिपींस के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ऑस्कर अलबयाल्दे ने बताया कि कम से कम 19 लोग मारे गये और 48 घायल हुये हैं। पुलिस और सैन्य रिपोर्टों में बताया गया कि हताहतों में सैनिक और नागरिक दोनों शामिल हैं।सोशल मीडिया पर अवर लेडी ऑफ माउंट कार्मल कैथेड्रल के बाहर एक व्यस्त सड़क पर बिखरे मलबे और शवों की तस्वीरें नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें :-चौकसी ने एसबीआई को भी लगाई है इतने करोड़ की चपत 
जानकारी के मुताबिक गाड़ियों में सवार सैनिकों ने चर्च की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया है जबकि घायलों को और शवों को वाहनों से अस्पताल ले जाया जा रहा है।कुछ हताहतों को विमान से नजदीक के जमबोआंगा सिटी ले जाया गया है।अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 

Back to top button