फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल में इजाफा नहीं

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उठापठक जारी है। जिसके कारण आम आदमी को कभी राहत तो कभी झटके का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में जहां कोई बदलाव नहीं किया हैं वहीं डीजल की कीमतों को एक बार फिर बढ़ा दिया है। डीजल की कीमतों में आज 13 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 पेट्रोल और डीजल की नई दरें –
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 81.18 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 76.33, 79.40 और 78.22 रुपये है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…
शहर का नाम
पेट्रोल/रुपये लीटर
डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली
80.43
81.18
मुंबई
87.19
79.40
चेन्नै
83.63
78.22
कोलकाता
82.10
76.33
नोएडा
81.08
73.13
रांची
80.29
77.07
बेंगलुरु
83.04
72.15
पटना
83.31
78.05
चंडीगढ़
77.41
72.51
लखनऊ
80.98
73.03
कच्चे तेल में पिछले हफ्ते तेजी
पिछले सप्ताह के शुरूआती दिनों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी थी। लेकिन, अंतिम दिनों में दुनिया के हर हिस्से में तेजी दिखी। उससे पहले भी थोड़ा बहुत उठा-पठक जारी था। लेकिन यह सीमित था, मतलब किसी दिन 41 सेंट महंगा तो किसी दिन 34 सेंट सस्ता। इस सप्ताह के शुरूआती दिन इसकी कीमतों में 35 सेंट की नरमी दिखी पर मंगलवार को 34 सेंट महंगा हो गया।
 

Back to top button