फिर बंद रहेंगे 2 दिन तक बैंक, जल्दी निपटा ले काम, देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ वेतन संशोधन वार्ता विफल होने के बाद बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।  अप्रैल में से अनिश्चतकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया गया है। बता दें बैंक यूनियन ने वेतन समझौता विफल होने के कारण हड़ताल का ऐलान किया है।  यही नहीं लगातार तीन दिन 11, 12 और 13 मार्च को भी बैंक ने हड़ताल करने का निर्णय किया है।

यह भी पढ़ें: अब Zomato नेटवर्क का और होगा विस्तार, अब इस चीज का भी करेगी होम डिलीवरी

मार्च में होली और अन्य छुट्टी को मिलाकर करीब आठ दिन बैंक बंद होने के आसार हैं। यूनियन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अगर मांगे पूरी नहीं होती हैं तो बैंक 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगी। 8 जनवरी  बुधवार को को भी बैंक हड़ताल पर थे। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में 8 जनवरी को ‘भारत बंद’  का ऐलान किया था। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर चले गए थे।बता दें 31 जनवरी को जहां आर्थिक सर्वे आएगा तो वहीं 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। 

Back to top button