फार्महाउस में सलमान चला रहे हैं ट्रैक्टर, वीडियो हो रहा है वायरल

जुबिली न्‍यूज डेस्‍क 
सलमान खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं। फार्महाउस में रहते हुए सलमान खान ने कई लोगों की मदद की है और साथ ही काम पर भी अपना फोकस बनाए रखा है।
लेकिन इन सभी के बीच सलमान खान अपने लिए समय निकालना और कुछ नया करने का मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान को कुछ समय पहले घुड़सवारी करते देखा गया था, लेकिन अब वे ट्रैक्टर चलाने में लगे हुए हैं।

View this post on Instagram

Farminggg
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Jul 19, 2020 at 11:32am PDT

सलमान खान ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वे खेत में ट्रैक्टर चला रहे हैं। इस वीडियो से साफ है कि वे फार्मिंग में दिलचस्पी ले रहे हैं। सलमान खान के ट्रैक्टर से खेती करने का आइडिया काफी सही है और उन्हें ऐसा करते देख फैन्स को भी काफी खुशी मिल रही हैं. एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फार्मिंग।
सलमान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के समय में भी अपने काम को जारी रखा और लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने प्यार करोना और तेरे बिना जैसे दो गानों को रिलीज किया। इन दोनों गानों को सलमान खान ने खुद गाया था। जहां प्यार करोना गाना कोरोना के मुश्किल समय में लोगों को हौसला देने के लिए था वहीं तेरे बिना में सलमान और जैकलीन फर्नांडिस रोमांस करते नजर आए थे।

Back to top button