फायरिंग कर बदमाशों ने व्यापारी से लूटा दो लाख

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहंस मार्ग पर बुद्धवार रात को मोटरसाइकिल सवार बदमासों ने एक व्यापारी पर फायरिंग कर दो लाख रुपये लूट लिया। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण तुरन्त बदमाशो को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। जिससे एक बदमाश व मोटरसाइकिल को ग्रामीणों ने पकड़ने में सफलता हाशिल कर ली। जबकि दो अन्य बदमाश भाग निकले। बदमाशो के फायरिंग से व्यापारी कुकुरभूकवा निवासी कन्हैया घायल हो गया जिसको उपचार हेतु स्वस्थ्य केंद्र भेजा गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को अपने कब्जे में कर पूछ ताछ करने में जुटी है।

Back to top button