फांसी लगाने से पहले कोरोना मरीज ने लिखा कुछ ऐसा, जिसे पढ़कर लोगों की बंद हो गई बोलती…

हरियाणा के अंबाला में गुरुवार को एक कोरोना पॉजिटिव 55 साल के मरीज ने आत्महत्या कर ली. कोविड 19 के इलाज के लिए भर्ती  मरीज ने हॉस्पिटल के बाथरूम में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

पुलिस ने बताया कि संक्रमित मरीज यमुनानगर के जगाधरी में सेक्टर 17 का रहने वाला था जिसने कोरोना के डर के चलते आत्महत्या की है. 

आत्महत्या करने वाले व्यक्ति ने मरने से पहले अपने परिवार को एक मैसेज भेजकर ये लिखा था, “अंतिम संस्कार के समय उससे 10 फीट की दूरी पर रहें.”

अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिवार को मैसेज भेजकर ये कहा था कि उसके संस्कार के समय उससे 10 फीट की दूरी बनाई जाए. पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में आत्महत्या का कारण कोरोना का खौफ ही लग रहा है. 

Back to top button