फर्जी हथियार मामला: नागालैंड और जम्मू-कश्मीर से बनवाने में 3 नेताओं सहित 8 को नोटिस

इंदौर.नागालैंड और जम्मू-कश्मीर से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनाने वालों में शहर के कई युवा नेता, व्यापारी और प्रॉपर्टी कारोबारियों की जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली है। करीब पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने पश्चिम क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता उसके भाई व कुछ अन्य लोगों को नोटिस भेजे हैं और उनके शस्त्र लाइसेंस की जानकारी मांगी है। इसके अलावा शनिवार को आठ और लोगों के लाइसेंस नगालैंड व जम्मू-कश्मीर से जारी होने की जानकारी मिली है। इनको नोटिस भेजकर क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया है।फर्जी हथियार मामला: नागालैंड और जम्मू-कश्मीर से बनवाने में 3 नेताओं सहित 8 को नोटिस

– एएसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया नागालैंड से फर्जी ढंग से शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले आरोपी संदीप सोनगरा, अमन उर्फ अमरदीप सिंह खैरा, राजेश सिंह बैस, नवल किशोर गर्ग और जगदीश चौधरी को क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है।

– नवल पर एक बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस व जगदीश चौधरी पर बलवा-जानलेवा हमले सहित कई आपराधिक रिकॉर्ड होना पता चले हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी और गुंडा शादाब खान के शस्त्र लाइसेंस भी जम्मू-कश्मीर से बनने की जानकारी मिली है।

– इसके अलावा चंदन नगर क्षेत्र के कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री और रानू अग्निहोत्री व उनके बड़े भाई रहे राजा अग्निहोत्री के भी लाइसेंस नगालैंड से बनाए जाने की बात क्राइम ब्रांच को पता चली है। इन्हें लाइसेंस की जानकारी देने के लिए नोटिस भेजा है।

कई युवा नेता और कारोबारियों के भी नाम

– एएसपी अमरेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक शहर के कई युवा नेता, व्यापारी और प्रॉपर्टी कारोबारियों द्वारा भी नागालैंड व जम्मू-कश्मीर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने की जानकारी पता चली है।

– कई नेता तो कुछ समय पूर्व माणिकबाग में एक बर्थ डे पार्टी में हर्ष फायर भी कर चुके हैं। वहीं विजय नगर क्षेत्र में भी कुछ नेताओं ने हर्ष फायर किए थे। एक नेता पर विजय नगर पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: आम नागरिकों के लिए खुशखबरी: अब आपका एक आइडिया दिला सकता है लाखों का इनाम

– तब भी फर्जी लाइसेंस पर हथियार रखने की बात सामने आई थी, लेकिन विजय नगर पुलिस ने आगे पड़ताल नहीं की। उधर, क्राइम ब्रांच की एक टीम नागालैंड भी पहुंची है। वहां से जारी लाइसेंस के आधार पर इंदौर में बने लोगों के लाइसेंस की जानकारी का मिलान किया जा रहा है। जिसकी जानकारी नहीं मिलेगी उन्हें भी आरोपी बनाएंगे।

Back to top button