फर्जी केसीसी के जरिए 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, जवाब न देने पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर तलब

फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर 100 करोड़ का घोटाला करने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जवाब न देने पर पंचकूला के पुलिस कमिश्नर तथा अंबाला के डीसी को तलब कर लिया है। याचिका दाखिल करते हुए मदनपाल ने वकील अनिल राणा के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि दो निजी बैंक तथा नारायणगढ़ शुगर मिल के अधिकारियों ने बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया है। फर्जी केसीसी के जरिए 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, जवाब न देने पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर तलब

उन्होंने फर्जी नामों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए और इनपर 100 करोड़ से अधिक की राशि निकलवाई है और याची ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी दी थी। इसके बाद जांच एसडीओ को सौंप दी गई थी। एसडीओ ने जांच मे पाया कि घोटाला हुआ है और आगे विजिलेंस को जांच के आदेश दिए थे। पिछले 2 साल से विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन उसके हाथ अभी तक खाली हैं। 

मामले में जांच पूरी करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस के अधिकारी दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और इसीलिए इस मामले में पिछले 2 साल से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व अन्य से जवाब मांगा था। बार-बार मौका देने पर भी जवाब न आने पर अब हाईकोर्ट ने कड़ा रवैया अपनाते हुए पंचकूला के पुलिस कमिश्नर और अंबाला के डीसी को खुद हाजिर होकर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

Back to top button