फतेहपुर में हुआ सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत अन्य की हालत गंभीर

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बिंदकी में बकेवर थाना क्षेत्र के अलमापुर मोड़ के पास ढाबे पर खड़े ट्रक में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस घटना में चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गयी है जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़े :-बिहार : महागठबंधन में सीटों का टला फैसला, फरवरी में होगी घोषणा
जिसमें चालक इटावा जनपद के बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव निवासी तहसीलदार सिंह के पुत्र रामू (30) तथा इटावा जनपद के सहसों थाना क्षेत्र के पिपरौली गदिहा निवासी विजय पाल की पत्नी शिखा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। विजयपाल की 2 वर्ष की पुत्री वैष्णवी तथा पिता भीम सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। फतेहपुर जनपद के थाना मलवा क्षेत्र के भदवा निवासी रामेश्वर सिंह की पत्नी उर्मिला (65) को एंबुलेंस से इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इसी गांव की कोक सिंह की पत्नी लीलावती (45), स्वर्गीय पराग सिंह के पुत्र रामभरोसे (60), राजेश सिंह की पत्नी रीना सिंह और जनपद हमीरपुर के कुसारा थाना क्षेत्र के मनकी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र रंजीत (35), मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के थाना उमरी क्षेत्र के नजोरी गांव निवासी स्वर्गीय वृंदावन सिंह के पुत्र रविंद्र सिंह (50) घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
ये भी पढ़े :-EVM Hacking के मसले पर EC सख्त, बताया बेहतर 
सुबह करीब साढ़े तीन बजे बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलमापुर मोड़ के पास एक ढाबे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बोलेरो भिड़ गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो ट्रक के नीचे घुस गई। जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गयी और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button