प्लेन टॉप और रिप्ड जीन्स… बिना महंगे कपड़ों के भी कैसे दिखें स्टाइलिश’?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। रेड कारपेट से लेकर कैजुअल आउटिंग्स तक, आलिया हर लुक से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। अगर आपको भी उनका फैशन सेंस बहुत पसंद है और उन्हीं की तरह शीक और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आलिया के इस लुक से आपको इंस्पीरेशन लेनी चाहिए।
डेली वेयर के लिए आलिया का ये कैजुअल लुक एकदम परफेक्ट है। इस लुक के लिए आपको किसी महंगे ब्रांड के कपड़े या जूलरी खरीदने की भी जरूरत नहीं है। अपने वॉर्डरोब में मौजूद कपड़ों से ही आप आलिया का ये सुपर कैचुअल लुक क्रिएट कर सकती हैं। आइए डिकोड करें आलिया का ये लुक और इससे आप कौन-कौन से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
प्लेन पिंक टैंक टॉप और रिप्ड जीन्स का पेयर
आलिया ने इस लुक को बहुत सिंपल रखते हुए एक प्लेन पिंक टैंक टॉप पहना, जिसे उन्होंने फेडेड ब्लू कलर की रिप्ड जीन्स के साथ स्टाइल किया। डेली वेयर के लिए ये कॉम्बो बेस्ट है। अगर आपके पास रिप्ड डेनिम नहीं भी है, तो आप प्लेन ब्लू वाइड लेग जीन्स पहन सकती हैं। इसक साथ किसी भी पेस्टल रंग का टैंक टॉप या प्लेन टी-शर्ट कैरी करें। इससे आपका लुक बिल्कुल कैजुअल और ट्रेंडी लगेगा।
स्नीकर्स की जगह चुनें हील्स
कैजुअल कपड़ों के साथ अक्सर लोग स्नीकर्स या फ्लैट्स पहनते हैं, लेकिन आलिया ने यहां एक स्मार्ट ट्विस्ट दिया है। उन्होंने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए कुछ इंच ऊंची हील्स वाली ओपन-टोड सैंडल्स पहनी। इससे आपको एफर्टलेसली टॉल नजर आएंगी। साथ ही, इससे आपका पोस्चर भी काफी अच्छा लगेगा और पूरे सिंपल लुक में एक लाउड स्टेटमेंट जुड़ जाएगा।
मिनिमल एक्सेसरीज करें स्टाइल
आलिया ने अपने इस लुक के साथ लेस इज मोर का फॉर्मूला अपनाया। उन्होंने जूलरी को बिल्कुल सिंपल रखते हुए कानों में गोल्डन लूप इयररिंग्स पहनें और और हाथों में रिंग्स कैरी की। इसके साथ उन्होंने डार्क कलर नेलपेंट लगाया, जिससे सारा ध्यान खुद-ब-खुद उनके हाथों पर जा रहा था। ऑफिस या आउटिंग के लिए आप भी सिंपल और मिनिमल जूलरी कैरी करें।
नेचुरल और सन-किस्ड वाइब्स
आलिया अक्सर अपने मेकअप लुक के लिए भी चर्चा में रहती हैं। इस लुक में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा, जिसमें नेचुरल लाइट वेव्स नजर आ रहे थे। साथ ही, मेकअप भी उन्होंने बिल्कुल मिनिमल रखा, जो काफी फ्रेश लुक दे रहा था।
अपने कैजुअल लुक के लिए आप भी हैवी मेकअप की जगह बिल्कुल लाइट मेकअप करें, ताकि आपकी नेचुरल ब्यूटी निखरकर सामने आए और आपका चेहरा फ्रेश नजर आए। हल्का सा ब्लश और न्यूड या पिंकिश लिप बाम आपको एक फ्रेश ग्लो देगा। बालों को ज्यादा स्टाइल करने के बजाय उन्हें नेचुरल टेक्सचर में खुला छोड़ना ही सबसे बेस्ट ऑप्शन है।





