प्रेमी की तलाश में महाराष्ट्र से आई प्रेमिका, पुलिस ने भेजा सुधार गृह

मधुबनी.मधुबनी स्टेशन चौक पर से एक नाबालिग लड़की को स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने सोमवार की रात बरामद किया। लड़की महाराष्ट्र की रहने वाली है। लड़की ने पुलिस को बताया कि मधुबनी जिला का रहने वाला एक लड़का जो उसका प्रेमी है उसको खोजने के लिए आई है। लड़की ने कहा कि लड़के से मुंबई में मुलाकात हुई थी।पुलिस ने भेजा सुधार गृह…
प्रेमी की तलाश में महाराष्ट्र से आई प्रेमिका, पुलिस ने भेजा सुधार गृह
प्रेमिका ने बताया कि मुंबई में कुछ दिन साथ रहने के बाद लड़का अपने गांव मधुबनी आ गया। जिससे खोजने के लिए 23 जुलाई को मधुबनी पहुंची। लड़की के पास लड़के का मोबाइल नंबर भी है जिसपर संपर्क करने पर फोन बंद बता रहा है। लड़की से पूछताछ के बाद नगर थाना द्वारा उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। लड़की महाराष्ट्र के कांदी बांद्रा की रहने वाली है। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लड़के की तलाश कर ली जायेगी।
 
 
 
Back to top button