प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए चढ़ी PUBG की दीवानगी, आप भी कर सकते हैं ट्राई

PUBG मोबाइल गेम के बारे में तो आपने सुना ही होगा, नहीं सुना होगा या नहीं खेला होगा लेकिन अपने दोस्तों को इसके पीछे पागल होते हुए देखा ही होगा। पबजी बहुत ही कम समय में एक लोकप्रिय मोबाइल वीडियो गेम बन चुका है। पबजी की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गेम को डाउनलोड करने के लिए लोग फेसबुक जैसे ऐप को भी फोन से डिलीट कर रहे हैं। 

बता दें कि पबजी गेम ऐप की साइज 1 जीबी से भी ज्यादा है। पबजी की दीवानगी इस कदर हावी हो गई है कि लोग पबजी प्री-वेडिंट फोटोशूट भी करवाने लगे हैं। आइए देखते हैं कैसा है पबजी प्री-वेडिंग फोटोशूट। पबजी प्री-वेडिंग फोटोशूट में पहले फोटो को स्टूडियो में क्लिक किया जा रहा है और फिर उसे पबजी के थीम में एडिट किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक कपल की पबजी प्री-वेडिंग फोटोशूट काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह कपल पुणे का है और इनका नाम चारबेल और यारा है। इन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ हटकर करने की कोशिश की है। इनकी शादी 20 अक्टूबर को ही हुई है।
Back to top button