प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस न दिखे तो क्या करें?

देश के कई राज्यों में अब प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लग गए हैं लेकिन एक तरह जहां इससे सुविधा बढ़ी है, तो दूसरी तरफ इसमें रिचार्ज से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि रिचार्ज करने के बाद भी एप में प्रीपेड मीटर का पूरा बैलेंस नहीं शो होता या कई बार तो अचानक कनेक्शन तक कट जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो नीचे बताए गए तरीकों से घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
कॉल करके कैसे करें शिकायत?
अगर रिचार्ज के बाद बैलेंस अपडेट नहीं हुआ है तो सबसे पहले कॉल के जरिए आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए कॉमन हेल्पलाइन नंबर 1912 डायल करें या फिर अपने राज्य अनुसार हेल्पलाइन नंबर डायल करें जिसकी हमने निचे पूरी लिस्ट दी है। ध्यान दें कि कॉल करने से पहले आप अपनी कस्टमर आईडी, रिचार्ज राशि, ट्रांजेक्शन आईडी, तारीख और समय जैसी डिटेल्स तैयार रखें।
राज्य अनुसार हेल्पलाइन नंबर
उत्तर प्रदेश (UPPCL): 1800-202-240 (BillDesk) / 1800-202-1810 (PayU)
बिहार (NBPDCL/SBPDCL): 1800-345-6198
मध्य प्रदेश (MPWZ/MPCZ): 1800-233-1266 / 1912
राजस्थान: 1800-180-6507 / 1800-180-6045
दिल्ली (Tata Power-DDL): 1800-208-9124 / 19124
महाराष्ट्र (MSEDCL): 022-26478246 / 1800-233-3435
असम (APDCL): 8876100100 / 0361-2313200
हरियाणा (DHBVN/UHBVN): 1800-180-4334 / 1800-180-1550
एप से कैसे करें शिकायत?
प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस न दिखे तो आप अपने राज्य के ऑफिशियल स्मार्ट मीटर एप से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। स्टेट वाइज हमने आपके लिए सभी एप की लिस्ट निचे दी है। शिकायत करने के लिए सबसे पहले एप ओपन करें फिर Menu पर जाएं। इसके बाद Feedback या Consumer Complaint सेलेक्ट करें। पूरी डिटेल भरें जैसे रिचार्ज राशि, ट्रांजेक्शन ID आदि। इसके बाद शिकायत सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें।
उत्तर प्रदेश: UPPCL Smart Consumer
बिहार: Bihar Bijli Smart Meter
मध्य प्रदेश: Smart Bijlee
राजस्थान: Bijli Mitra
दिल्ली: TPDDL Connect
महाराष्ट्र: Mahavitaran (MSEDCL)
असम: myBijli
छत्तीसगढ़: More Bijlee
हरियाणा: DHBVN / UHBVN Consumer
ईमेल के जरिए से कैसे करें शिकायत?
मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस न अपडेट हो तो ईमेल के जरिए भी आप शिकायत कर सकते हैं। कई मामलों में इससे आपको जल्दी समाधान मिल सकता है। ईमेल में रिचार्ज से पहले और बाद का बैलेंस लिखें। इसके बाद रिचार्ज राशि, ट्रांजेक्शन ID, तारीख और समय के साथ रसीद या स्क्रीनशॉट अटैच करें। राज्य अनुसार ईमेल IDs की लिस्ट आप निचे देख सकते हैं।
राज्य अनुसार ईमेल IDs:
उत्तर प्रदेश: payment.uppcl@billdesk.com/ uppcl.support@payu.in
बिहार (NBPDCL): billing.nbpdcl@gmail.com/ revenue.nb@gmail.com
बिहार (SBPDCL): itcell.sbpdcl@gmail.com
दिल्ली: customercare@tatapower-ddl.com
महाराष्ट्र: helpdesk_pg@mahadiscom.in
मध्य प्रदेश: customercare@mpwz.co.in
हरियाणा: 1912@uhbvn.org.in/ 1912@dhbvn.org.in
असम: support@apdcl.org
राजस्थान: helpdesk@jvvnl.org
इन सभी तरीकों से आप घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।





