प्रियंका गांधी के बेटे ने पहली बार वोट डालकर कही ये बड़ी बात, जरुर पढ़े पूरी खबर..

प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने अपने जीवन का पहला वोट डाला है. राजीव वाड्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना एक शानदार अहसास है. हर किसी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए.

राजीव वाड्रा ने इस मौके पर कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक सबकी पहुंच होनी चाहिए और इसमें छात्रों को सब्सिडी दी जानी चाहिए. बता दें प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे ने लोधी एस्टेट स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डाला. 

बता दें दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. दिल्ली के 1.47 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल नई सरकार चुनने के लिए करेंगे.

दिल्ली चुनाव: मतदान के दौरान चुनाव अधिकारी की मौत से मचा हड़कंप, सामने आई ये रिपोर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस, होमगार्ड सहित अर्धसैनिक बल के 75 हजार से ज्यादा हथियारबंद जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं.  2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 जबकि बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था.

Back to top button