प्रियंका गांधी अपनी 23वीं शादी की सालगिरह पर हुईं भावुक प्रियंका शेयर की ऐसी तस्‍वीरें…

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को अपनी शादी की 23वीं सालगिरह के मौके पर माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट ट्वीटर पर भावुक पोस्‍ट किया जिसमें अपनी शादी की तस्‍वीरें भी डाली हैं। उन्‍होंने इस मौके पर बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के साथ बिताए गए पलों को याद किया है। रोचक बात यह है कि इस ट्वीट में उन्‍होंने 6+23 लिखा है… शादी के 23 साल तो गिना ही है लेकिन इसके पहले रॉबर्ट के साथ दोस्‍ती की शुरुआत के सालों को भी याद किया।

इस मौके पर रॉबर्ट वाड्रा ने भी प्रियंका गांधी को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने भी कुछ तस्‍वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि अच्‍छे दिनों के साथ मुश्‍किलों वाले समय से हमारी जिंदगी और रोचक बन गई। साथ ही उन्‍होंने आने वाले सालों में खुशहाली व प्‍यार की कामना की है।प्रियंका गांधी की शादी रॉबर्ट वाड्रा के साथ वर्ष 1997 में 18 फरवरी को हुई थी। स्कूल के दौरान ही दोनों के बीच दोस्‍ती की शुरुआत हो गई थी जो बाद में प्यार में बदल गया।

उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद के मूल निवासी रॉबर्ट वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा ने ब्रिटिश महिला से शादी की। रॉबर्ट की बहन मिशेल वाड्रा जिस स्‍कूल में पढ़ती थीं प्रियंका गांधी भी वहीं पढ़ाई करती थीं। मिशेल के जरिए ही रॉबर्ट और प्रियंका की मुलाकात हुई। उस वक्‍त प्रियंका मात्र 13 साल की थीं। राजीव गांधी की हत्‍या के समय रॉबर्ट ने प्रियंका की हरसंभव मदद की। उनकी यह दोस्‍ती तब सामने आई जब प्रियंका बगैर किसी पूर्व योजना के रॉबर्ट वाड्रा से मिलने मुराबादबाद चली गईं।

पिछले साल आम चुनाव से पहले उत्‍तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव के तौर पर प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रियता से आईं। वे हमेशा अपने पति रॉबर्ट वाड़ा के बचाव में रहती हैं जो हरियाणा व राजस्‍थान में जमीन सौदे मामले में भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 48 वर्षीय प्रियंका गांधी की तुलना हमेशा उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की जाती है।

Back to top button