प्रियंका की एंट्री पर सुशील मोदी ने दिया बड़ा बयान, बोली ये बात

पटना। प्रियंका गांधी वाड्रा की सियासत में एंट्री के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कोई उन्हें उनमें इंदिरा गांधी की छवि देख रहा है तो कोई उनकी नियुक्ति में परिवारवाद का राज्याभिषेक देख रहा है। भाजपा नेता ने अपने ट्वीट में प्रियंका को इंदिरा गांधी से तुलना किए जाने पर भी हमला बोला और लिखा ‘किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो हमारे पास कई अमिताभ बच्चन और कई विराट कोहली होते। राजनीति में भी डुप्लीकेट नहीं चलता। प्रियंका गांधी भले इंदिरा जी की तरह दिखती हैं, लेकिन एक बड़ा फर्क है।
ये भी पढ़े :-सुप्रीम कोर्ट ने गरीबों के आरक्षण पर रोक लगाने से किया इंकार, मांगा जवाब 
मगर इन सब के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रियंका पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।
एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रियंका के राजनीति में एंट्री करने से अब वाड्रा के घोटालों की चर्चा होगी और इसे एनडीए को फायदा होगा। भाजपा इससे चिंतित नहीं है, हम क्यों परेशान होंगे जब इससे हमें फायदा होने वाला है। कांग्रेस प्रियंका को सपा-बसपा गठबंधन को डराने के लिए लेकर आई है। यह एक प्रयास है कि मायावती और अखिलेश कांग्रेस के बिना गठबंधन करे पर दोबारा विचार करें।
ये भी पढ़े :-हरियाणाः पूर्व सीएम के आवास पर सीबीआई ने मारा छापा, खंगाला घर 
उन्होंने प्रियंका के व्यवसायी पति रॉबर्ट वाड्रा की तुलना इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी से करते हुए लिखा कि इंदिरा जी के पति फिरोज गांधी अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। उनमें अपने ससुर जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ भी सच बोलने की ताकत थी। जबकि प्रियंका के व्यवसायी पति का जमीन घोटाला दो राज्यों तक फैला है और वह जांच का सामना कर रहे हैं। एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।

Back to top button