प्राइवेट पार्ट्स की सफाई है बहुत ही जरूरी, करें इन 10 बातों का जरूर रखें ध्यान…

पुरुष हो या महिला, हर किसी के लिए जरूरी है कि वे प्राइवेट पार्ट की सफाई का ध्यान रखें. ऐसा ना करने पर इन्फेक्शन, जलन, खुजली आदि की समस्या होती है.प्राइवेट पार्ट्स की सफाई है बहुत ही जरूरी, करें इन 10 बातों का जरूर रखें ध्यान...

हालांकि डॉक्टर्स पुरुष व महिला को प्राइवेट पार्ट की सफाई के अलग टिप्स देते हैं. पर कुछ बातें ऐसी हैं, जिनका ध्यान दोनों को ही रखने की जरूरत है.

– सबसे जरूरी बात है कि रोज अंडरगारमेंट पहनें. साफ व सूखा हुआ. अगर आप स्नान नहीं कर रहे तो अंडरगारमेंट जरूर बदलें.

– जब भी अंडरगारमेंट धोएं उसे धूप में सुखाएं. इससे इनमें मौजूद बैक्‍टीरिया खत्‍म हो जाते हैं.

– महिलाओं को पीरियड के दिनों में हर 4 घंटे में नैपकिन बदलने की सलाह दी जाती है.

– महिलाओं को बाथरूम जाने के बाद प्राइवेट पार्ट को टिशू पेपर से साफ करना चाहिए.

– समय-समय पर प्राइवेट पार्ट के बालों को साफ करना चाहिए, इससे खुजली की समस्या नहीं होती. साथ ही गंदगी पूरी तरह से साफ होती है.

– हेयर रिमूविंग क्रीम का इस्तेमाल निर्देश देखकर करें. कई क्रीम्स को प्राइवेट पार्ट में नहीं लगाया जाता.

– शेव कर रहे हैं तो इसके बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं.

– प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे इंफेक्शन नहीं होता.

– अगर पसीने या सफाई ना रखने के कारण प्राइवेट पार्ट से बदबू आ रही है तो उसे दूर करने के लिए परफ्यूम आदि का प्रयोग कभी ना करें.

– प्राइवेट पार्ट साफ करने के लिए माइल्ड सोप यूज करने की सलाह दी जाती है.

Back to top button