जानिए प्रसिद्ध महारास्ट्रीयन फ़ूड वेज कोल्हापुरी बनाने का आसान तरीका

वेज कोल्हापुरी महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है! वेज कोल्हापुरी सब्जी को आप मिक्स सब्जी भी कह सकते हो! इसमें कई सब्जिया होती है! महाराष्ट्र का खाना तीखा और मसालेदार होता है, इस लिए वेज कोल्हापुरी सब्जी भी तीखी और मसालेदार होती है! यह केवल महाराष्ट्र में ही नहीं ,पुरे भारत में लोकप्रिय है। और इसे बनाना बहुत सरल और आसान है

जानिए प्रसिद्ध महारास्ट्रीयन फ़ूड वेज कोल्हापुरी बनाने का आसान तरीकासामग्री

आलू – 1
शिमला मिर्च – 1
गाजर – 1
फूल गोभी – 1 कप
टमाटर – 150 ग्राम
अदरक – 1 इंच  का टुकडा़
मटर – आधा कप
लाल मिर्च – 2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हींग – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – ¼ चम्मच
हरा धनिया- 2-3 चम्मच बारीख कटा हुआ
जीरा -½ चम्मच
क्रीम – ½ कप
सूखा नारियल – आधा कप
नमक – स्वादानुसार
तेल –1 कप

विधि

  • सभी सब्जियों को धोकर, छोटा छोटा काट लेगे!
  • टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर पीस लेगे।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करते है । गरम तेल में कटी हुई सभी सब्जिओ को बारी-बारी से हल्के ब्राउन होने तक तल लेगे। गैस को मीडियम आग ही रखे!
  • एक दूसरी कढा़ई में थोडा सा तेल लेगे, तेल गर्म हो जाते तो इमे जीरा डालकर हल्का सा भूनें, अब इसमें नारियल भी मिला लेगे, और हल्का सा भून लेगे। इसे ठंडा होने के बाद पीस लेगे।
  • कढा़ई में तेल डालकर गरम करे, गरम तेल में हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर मसाले को हल्का सा भून लेगे!
  • इस में टमाटर और अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडरमिलाये! इसे अच्छे से भुने जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें तैयार किया हुआ नारियल और जीरे का मिश्रण मिलाये!
  • क्रीम डाल कर 3-4 मिनिट तक मसाले को लगातार चलाते रहे!
  • अब हम सभी सब्जिओ को मसाले में मिला लेगे और इसमें थोडा सा पानी, नमक और गरम मसाला डाल कर मिक्स करेगे!
  • सब्जी को ढककर कुछ मिनिट के लिए रखेगे जब सब्जी में उबाल आना शुरु हो जाये तब हम गैस बंद कर देगे! और इसमें बारीख कटा हुआ हरा धनिया मिलाये!
  • तैयार का वेज कोल्हापुरी सब्जी इसे आप पूरी, पराठे, रोटी, नान के साथ खाए !
Back to top button