प्रवीण तोगड़िया ने किया राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान, 9 फरवरी को होगी घोषणा

आगरा। तोगड़िया ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद वो मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने एलान किया कि वो नौ फरवरी को दिल्ली में पार्टी की घोषणा करेंगे। प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनकी सरकार हिन्दू सरकार होगी। पार्टी का नारा होगा- हम ही देंगे, अयोध्या में राम मंदिर, किसानों को दाम, युवाओं को काम और व्यापारियों को सम्मान।
ये भी पढ़े :-डीएमके ने गरीबों को आरक्षण के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान 
लोकसभा चुनाव से पूर्व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है। उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में नौ फरवरी को पार्टी के नाम की औपचारिक घोषणा होगी।
ये भी पढ़े :-शिवसेना ने शिवाजी स्मारक निर्माण को लेकर भाजपा पर कसा तंज़, कही ये बात 
उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनते ही पहले दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का फैसला लिया जाएगा। साथ कश्मीर में धारा 370 खत्म होगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा।
भैया जी जोशी के बयान पर उन्होंने कहा कि न संघ और न ही भाजपा राम मंदिर चाहती है। भैया जी जोशी के बयान से स्पष्ट है कि अगर केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार आ भी गई तब भी राम मंदिर नहीं बनेगा।

Back to top button