प्रदेश वार्ता : अभी यहां देखें सबसे पहले उत्तर प्रदेश की हर छोटी से बड़ी खबर

– कांग्रेस पार्टी के यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू, पी एल पुनिया, मनोज यादव संग सैंकड़ो कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी राजभवन घेरने जा रहे थे।

– 4 दिन बंद रहेगी दुबग्गा मंडी। 35 लाख का बिजली बिल बकाया। बिजली कनेक्शन कटने से मंडी बंद। दुबग्गा फल एवं सब्जी मंडी बंद। 31 जुलाई से 3 अगस्त तक बंद रहेगी।

– दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने के विरोध में 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट करने आया आजमगढ़ से पीड़ित परिवार।

– आठ कालिदास मार्ग लखनऊ अपने सरकारी आवास से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के किसान जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

– बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान में राष्ट्रपति से राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि कोविड 19 महामारी के काल में राजस्थान सरकार विधायकों को पांच स्टार होटल में बंद करके रखे हुए हैं।

Back to top button