प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को दिया जा रहा भारत रत्न

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन नामचीन हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया है. इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शामिल हैं। इनके अलावा डॉ. भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है।
It is with a deep sense of humility and gratitude to the people of India that I accept this great honour #BharatRatna bestowed upon me. I have always said and I repeat, that I have got more from the people of our great country than I have given to them.#CitizenMukherjee
— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) January 25, 2019
ये भी पढ़ें :-नवीन पटनायक की बहन ने ‘पद्मश्री’ लेने से इनकार, बोलीं- यह सही समय नहीं
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीनों को भारत रत्न दिए जाने पर अलग-अलग ट्वीट कर इनके योगदान के बारे में बताया। मोदी ने नानाजी देशमुख के ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्हें सच्चा भारत रत्न बताया है।इससे पहले 45 विभूतियों को भारत रत्न दिया जा चुका है। अब यह संख्या 48 हो गई।
ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी ने भारत की बड़ी अर्थव्यवस्था पर कही ये बात
जानकारी के मुताबिक चार साल बाद भारत रत्न सम्मान की घोषणा हुई है। इससे पूर्व 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बीएचयू के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया था। 20 साल बाद दो या अधिक हस्तियों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। 1997, 1998 और 1999 में तीन-तीन हस्तियों को यह सम्मान दिया गया था।





