प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न मिलने पर आज़म ख़ाँ ने कही ये बात

रामपुर। प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न मिलने पर आज़म ख़ाँ ने कहा आर एसएस के हेडक्वार्टर की दावत क़ुबूल की थी बदले में कुछ तो इनाम मिलना चाहिए था।
ये भी पढ़े :-मेघालय : अवैध कोयला खदान से नौसेना को मिला एक और शव, होगा डीएनए टेस्ट 
केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से नवाजा है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर देश की जनता के प्रति आभार जताया है। और कहा कि मैं भारत की जनता के प्रति विनम्रता और कृतज्ञता की भावना के साथ इस सम्मान को ग्रहण करता हूं। मैंने हमेशा कहा है और फिर कह रहा हूं कि मुझे अपने महान देश के लोगों से उतना मिला है जितना मैंने दिया भी नहीं है।
ये भी पढ़े :-मुख्यमंत्री ने की घोषणा, इन मंदिरों के आसपास का क्षेत्र होगा ‘वेजिटेरियन जोन’ 
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने पर आज़म खां ने कहा ये कोई राजनीति नहीं है उन्होंने आर एस एस के हेड क्वाटर जाने की दावत क़ुबूल की थी उसके बदले में कुछ तो देना था।
वहीं, बंगाल में भाजपा अध्य्क्ष अमित शाह ज़्यादा तवज्जो पर आज़म खां ने कहा कि पैर ज़रूर पसारे लेकिन यह ध्यान रखे नीचे तेज़ाब न हो।

Back to top button