प्यार पाने के लिए पत्नी ने रची ऐसी खौफनाक साजिस, जानकर खौल उठेगा आपका खून

महिला ने प्यार में रोड़ा बनने पर प्रेमी के नाबालिग बेटे से गुरुवार रात अपने ही पति की हत्या करा दी। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपी महिला की बेटी हत्या करने वाले नाबालिग से प्यार करती थी। 

बवाना में जेजे कॉलोनी निवासी जाकिर हुसैन की पत्नी फातिमा (परिवर्तित नाम) के प्रेम संबंध अपने ननदोई मोहम्मद कालू से थे। इसकी जानकारी जाकिर को थी और इसी वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इस बीच कालू के नाबालिग बेटे के प्रेम संबंध फातिमा की बेटी से हो गए। वे दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जाकिर ने साफ मना कर दिया और उसने अपनी बेटी को हैदराबाद भेज दिया। 

पुलिस के मुताबिक, इस पर फातिमा ने कालू के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते हटाने की साजिश रची। उन्होंने कालू के नाबालिग बेटे को हत्या करने की जिम्मेदारी दी। चूंकि वह नाबालिग था, इसलिए पकड़े जाने पर जल्दी छूट भी जाता। 13 फरवरी की रात कालू अपने दोस्त नदीम और बेटे के साथ जाकिर के घर पहुंचा। वहां पर फातिमा ने दरवाजा खोल दिया और नाबालिग ने गोली मारकर जाकिर की हत्या कर दी। फिर लाश दरवाजे से बाहर फेंक दी। इस बीच फातिमा के जगाने पर स्थानीय लोगों ने घायल जाकिर को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: बाप की हत्या करने के बाद बोला युवक … पिता ने दवा खिलाकर बना दिया नपुंसक

डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो फातिमा शव ले जाने लगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। शव पर जहां घाव थे, उस जगह कपड़े फटे नहीं थे, इसलिए पुलिस को शक हुआ। एसएचओ अरविंद शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर निपुन चन्ना और एसआई मोहन लाल की टीम जांच में जुट गई। यह देखकर फातिमा ने कालू को फोन किया, जिसके बाद नाबालिग ने घटनास्थल से पुलिस को खुद ही फोन कर हत्या की बात कबूल कर ली।  

शव के पास खड़ा होकर विलाप कर रहा था 
मामला खुलने के बाद जब पुलिस कालू को गिरफ्तार करने गई, तब वह जाकिर के शव के पास खड़ा होकर दुख प्रकट कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button