पोषण माह के 12वें दिन जिले के 3095 आंगनबाड़ी केंद्रों पर निकाली गई प्रभात फेरी

पोषण माह के 12वें दिन गुरुवार को जिले के 3095 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र पर पंजीकृत बच्चों व किशोरियां को साथ लेकर गांवों में भ्रमण किया। लोगों को कुपोषण के बारे में जानकारी दी। उनको जागरूक किया। सफाई व बच्चों को आहार देने संबंधी जानकारियां दीं।

नवाबगंज के दुर्जनपुर आंगनबाड़ी केंद्र से विमला देवी ने बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली। नारा लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। कार्यकर्ता ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए छह माह के बच्चे को अनाज देने की सीख दी। स्वच्छता पर विशेष बल दिया। खेमपुर में माया सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया। रैली निकालकर लोगों को कुपोषण मुक्त समाज बनाने की सीख दी। लौव्वावीरपुर में माधुरी ने फेरी लगवाई। आहार के संबंध में बताया। बच्चों व किशोरियों को किस तरह से अनाज व अन्य अनुपूरक आहार देने हैं, इसके बारे में बताया। आंगनाबाड़ी केंद्र होलापुर काजी, चकशिवरहा, लिदेहना आदि में जागरूकता कार्यक्रम हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गांवों में प्रभात फेरी निकालकर कार्यकर्ताओं ने जागरूक किया। सभी केंद्रों पर आयोजन कराए गए हैं।

Back to top button