पैसे मांगने आई महिला से की मारपीट, कपड़े फाड़े और उसकी साथ की गलत हरकतें

मोगा.आढ़ती को बेचे धान के नौ हजार रुपए लेने उसके घर गई दलित महिला से आढ़ती ने मारपीट करने के साथ, उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें की और जाति सूचक गालियां निकाली। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर शिअद से संबंधित आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना धर्मकोट की सब इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर ने बताया कि कस्बा धर्मकोट निवासी दलित महिला परमजीत कौर ने पुलिस को बयान दिया है कि वह कस्बे की दाना मंडी में चाय बेचती है। इसके अलावा धान के सीजन के दौरान मंडी में काम करने वाले उसे धान बेच जाते थे। वह आगे अकाली दल से संबंधित आढ़ती गुरजंट सिंह को डेढ़ महीना पहले 105 बोरी धान बेची थी। वह पहले भी कई बार आढ़ती से धान के रुपए मांगने के लिए जाती रही, लेकिन हर बार उसे टाल मटोल करके उसे भगा देता था।
ये भी पढ़ें: घर में अकेली बहू को बनाया बंधक, फिर लुटेरे ने दिया इस वारदात को अंजाम
मंगलवार को जब वह आढ़ती घर पर सुबह धान के बनते नौ हजार रुपए लेने के लिए गई तो आढ़ती उसे रुपए देने की बजाय जाति सूचक गालियां निकालने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की ओर कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें की। पुलिस ने आढ़ती गुरजंट सिंह के खिलाफ धारा 323, 354बी व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। लेकिन केस दर्ज होने के बाद से फरार हो गया है।





