घर में अकेली बहू को बनाया बंधक, फिर लुटेरे ने दिया इस वारदात को अंजाम

जैतो (मोगा).शहर के आदर्श नगर गली नंबर 1 में बुधवार को दिन दहाड़े 5 लुटेरों ने व्यापारी संत राम नंद किशोर के घर पर धावा बोलकर घर में मौजूद अकेली बहू दीपिका को बाथरूम में हाथ-पैर बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।घर में अकेली बहू को बनाया बंधक, फिर लुटेरे ने दिया इस वारदात को अंजाम

जानकारी अनुसार बुधवार को करीब डेढ़ बजे दो लुटेरे पहले घर के अंदर दाखिल हुए जिनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने हथियारों के बल पर महिला को पकड़कर कपड़े से हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में बंद ढकेल दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर नकदी रखे जाने वाले स्थान की जानकारी मांगी।

पहले तो महिला ने लुटेरों का मुकाबला किया लेकिन जान से मारने की धमकी से वह डर गई तथा उसने आलमारी की तरफ इशारा किया। इतने में तीन अन्य लुटेरे अंदर आए तथा उन्होंने आलमारी में रखा 1 लाख 25 हजार रुपए लूट लिया। इस उपरांत दीपिक के कानों की बालियां तथा मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: पत्नी ने लाखों की सुपारी दे करया पति का मर्डर, प्रेमी से करना चाहती थी शादी

लुटेरे जो मोबाइल लूटकर ले गए हैं उसका लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस: दीपिका के अनुसार वह लुटेरे आपस में कार पर जाने की बात कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि लुटेरे इतने बेखौफ थे कि किसी ने भी अपना चेहरा नहीं ढका था। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्कठा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी बलजिन्दर सिंह संधु व सीआईए इंचार्ज राजेश कुमार ने वारदात का जायजा लिया तथा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये हैं। डीएसपी बलजिन्दर सिंह ने कहा कि लुटेरे जो मोबाइल लूटकर ले गए हैं उस मोबाइल का लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है उम्मीद है लुटेरे जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

Back to top button