पैसे के लिए पत्नी से कराता था गलत काम, फिर बना लिया इसे कमाई का धंधा

पटना.राजीवनगर पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को राहुल ने बताया कि इस धंधे की शुरुआत उसने अपनी पत्नी से ही किया था। इस बीच जब उसकी पत्नी गर्भवती हो गई तो उसने बाहर से लड़कियों को मंगाना शुरू कर दिया। राजधानी के कई जगहों पर किराए पर कमरा लेकर यह धंधा करने लगा। छापेमारी में सात महिलाओं के साथ 3 युवक पकड़े गए…

पुलिस ने फ्रेंड्स कॉलोनी में ओमप्रकाश के मकान में छापेमारी कर तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया और मौके से सात महिलाओं को भी हिरासत में लिया।
पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना बेतिया के राहुल उर्फ रमाकांत प्रसाद को भी गिरफ्तार किया है। शहर के कई थानों को मामले में रामाकांत की तलाश थी। 16 फरवरी को मजिस्ट्रेट कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया था। तब रामाकांत फरार हो गया था। रामाकांत के अलावा पुलिस ने बेतिया के ही ब्रजेश उर्फ अनिल गिरी और अभय कुमार को भी गिरफ्तार किया है। राहुल लंबे समय से जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त है।
ये भी पढ़े: ये हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े लाल,10 फोटो में देखें इनके निराले अंदाज
ऐसे चलता था धंधा
राहुल ग्राहकों का वाट्सएप ग्रुप बना रखा था। जब भी नई लड़कियां उसके पास आती थीं तो वह उनकी तस्वीर साझा करता था। ग्रुप पर ही घंटे के हिसाब से रेट और समय तय किया जाता था। लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि एक ग्राहक से एक घंटे का चार्ज एक हजार से लेकर तीन हजार तक लिया जाता था। लेकिन सेक्स वर्करों को 200 से 300 ही दिया जाता था।

मकान होगा जब्त
एसएसपी ने कहा कि मकान मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। जिस भी मकान में जिस्मफरोशी का पर्दाफाश होगा उसे जब्त किया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि मकान मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। जिस भी मकान में जिस्मफरोशी का पर्दाफाश होगा उसे जब्त किया जाएगा।