पैरों की टैनिंग को दूर करते हैं यह होममेड पैक

अक्सर गर्मियों के मौसम में लड़कियां अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगाकर धूप में निकलती है, पर पैरो में हमेशा सैंडल या चप्पले पहनने के कारण पैरों की त्वचा में टैनिंग की समस्या हो जाती है. जिसकी वजह से आधे पैर गोरे और आधे पैर काले नजर आते हैं. पैरों में टैनिंग की समस्या होने के कारण लड़कियां शॉर्ट ड्रेसेस भी नहीं पहन पाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करने से आपके पैरों की टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी. पैरों की टैनिंग को दूर करते हैं यह होममेड पैक

 

1- संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में नेचुरल ब्लीच मौजूद होते हैं. इसका इस्तेमाल करने से गहरे से गहरे धब्बे भी दूर हो जाते हैं. दूध में भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो डेड स्किन को साफ करने में मदद करता है. इसके अलावा दूध पैरों की ड्राई त्वचा को मुलायम बनाता है.  पैरों की टैनिंग को दूर करने के लिए संतरे के छिलके के पाउडर में चार पांच चम्मच दूध मिलाकर अपने पैरों पर लगाएं. आधे घंटे बाद अपने पैरों को गुनगुने पानी से धो लें. अब अपने पैरों पर मॉश्चराइज़र लगाएं. 

 

2- नींबू में एसिडिटीक गुण मौजूद होते हैं. जो त्वचा को नेचुरल लाइट करने में मदद करते हैं. एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर अपने पैरों में लगाएं. आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा मिल्क पाउडर भी मिला सकते हैं. 20 मिनट बाद अपने पैरों को गुनगुने पानी से धोएं. घर से बाहर निकलने से पहले अपने पैरों में सनस्क्रीन लगाना न भूलें.

Back to top button