पैन से आधार को जोड़ने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं : सरकार

सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि आधार को पैन से जोड़ने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। लोकसभा में राम चरित्र निषाद ने आज सवाल किया कि क्या सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने के लिए कोई समयसीमा तय की है? इसके लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि जी, नहीं।

ये भी पढ़ें: इस देश ने चीन और पाकिस्तान को किया बैन, कहा- हमारे देश में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं
उधर, सदन में प्रश्न काल के दौरान बैजयंत पांडा ने जब पैन से आधार जोड़े जाने का हवाला देते हुए कंपनियों के पंजीकरण के लिए भी बायोमैट्रिक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया तो वित्त मंत्री ने इस पर सहमति जताई। जेटली ने कहा कि माननीय सदस्य ने एक अच्छा सुझाव दिया है और इस पर विचार किया जा सकता है।





