पूर्व सीएम हुड्डा बोले-अपना राजधर्म निभाने में असफल रही खट्टर सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डेरा सच्चा सौदा के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर आरोप लगाया कि खट्टर सरकार अपना ”राजधर्म” निभाने में असफल रही है. और कहा की लोगों का अब इस सरकार पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए इस सरकार को सत्ता से हट जाना चाहिए.

साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि इस मामले में सरकार की कार्यप्रणाली पर यह कहावत चरितार्थ होती है कि ”रोम जलता रहा और नीरो बांसुरी बजाता रहा”.

अभी-अभी: हुआ एक और ट्रेन हादसा हजारों लोगों की गईं…चारों तरफ मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार स्वयंभू बाबा रामपाल और जाट आरक्षण आंदोलन के मामले से सही तरीके से निपटने में नाकाम रही.

Back to top button