पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी अनशन की चेतावनी, जानिए इसका कारण

राज्य में गन्ने के समर्थन मूल्य को लेकर  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनशन की चेतावनी दी है। उनका कना है कि यदि जल्द मूल्य घोषित नहीं किया गया तो वे अनशन शुरू कर देंगे। वहीं, गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि सरकार जल्द गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने जा रही है।  गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित किए जाने को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर रही है। सदन के भीतर से लेकर बाहर भी इस मुद्दे पर सरकार की घेरेबंदी की जा रही है।  

पूर्व सीएम हरीश रावत ने  गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित न किए जाने को  दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द समर्थन मूल्य घोषित नहीं हुआ तो वे अनशन शुरू कर देंगे। कहा कि ये सीधे तौर पर किसानों के साथ छल है। समर्थन मूल्य घोषित न होने से किसानों को अपनी फसलों को औने पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। ये पहले ही सरकार की गलत नीतियों की मार छेल रहे किसानों के लिए एक और बड़ा झटका है।  उधर, इसपर सरकार ने साफ किया कि गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित किए जाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। अब गन्ना समर्थन मूल्य घोषित किए जाने में अधिक समय शेष नहीं है। 

नौकरी देने की बजाय मौके खत्म कर रही सरकार
हरीश रावत ने कहा कि सरकार न सिर्फ किसानों, बल्कि  युवाओं को भी छल रही है। राज्य में कांग्रेस सरकार जाने के बाद किसी भी नये पद का प्रस्ताव आयोग को नहीं गया है। जो भी भर्तियां चल रही है, वो सभी कांग्रेस सरकार के समय के प्रस्ताव हैं। उल्टा इस सरकार ने तो विभागों में खाली पड़े पदों को ही मृत घोषित कर युवाओं के लिए मौके कम कर दिए हैं।  

Back to top button