पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा- हां हम गुंडा-मवाली हैं

पटना.पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को कहा कि “हां, हम गुंडा-मवाली हैं। हमारी पार्टी गुंडों-मवालियों की पार्टी है। अगर ऐसा है तो बिहार के लोग क्यों हमारी पार्टी को वोट देते हैं और हमें जीता कर यहां भेजते हैं? सत्ता में बैठे लोग हमें तो गुंडा कहते हैं, लेकिन वे खुद क्या हैं? वे तो घोटालेबाज हैं।” गौरतलब है कि राबड़ी ने यह बयान मीडियाकर्मी द्वारा पूछे गए प्रश्न “बीजेपी कहती है गुंडों-मवालियों कि पार्टी है आरजेडी” के जवाब में दिया। घोटालों की माला पहने हैं सत्ता में बैठे लोग…

– चार दिन के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राबड़ी ने बिहार सरकार को घोटालों के मुद्दे पर घेरा।
– राबड़ी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग घोटालों की माला पहने हुए हैं। नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर बीजेपी के साथ गए मात्र पांच माह हुए हैं। इतने कम समय में घोटाले पर घोटाले कर दिए।
– घोटाला करने वाली इस सरकार ने शौचालय तक को नहीं छोड़ा। शिक्षा और बीपीएससी घोटाला हुआ। रोज नए घोटाले सामने आ रहे हैं और जब विपक्ष उनसे घोटालों पर जवाब मांगती है तो चारा घोटाले की बात करने लगते हैं।
– सरकार में बैठे लोग जिस तरह से हर विभाग में घोटाला कर रहे हैं जनता इसे देख रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम : मोम की मधुबाला से मर्लिन मुनरो तक का दीदार करें

विधानसभा में बालू पर हुआ हंगामा

– तेजस्वी यादव ने विधानसभा में बालू खनन पर रोक मामले में सरकार से जवाब मांगा।
– तेजस्वी ने कहा कि इतने दिनों तक सरकार बालू खनन पर रोक लगाए रही, इसके लाखों मजदूर और उनके परिवार बेहाल हो गए, सरकार ने उनके लिए क्या किया?
– तेजस्वी के प्रश्न पर सरकार की ओर से जवाब देने की कोशिश की गई, लेकिन विपक्ष जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और सदन में नारेबाजी करने लगे।

Back to top button