पूर्व सांसद के बेटे ने होटल में की दबंगई, दिल्ली पुलिस और केंद्र पर बरसे सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की जगह दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता सिर्फ आप विधायकों के खिलाफ झूठे केस दायर करना। वह यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि जिस दिन कानून व्यवस्था प्राथमिकता बन जाएगी उस दिन सब कुछ सही ट्रैक पर आ जाएगा। साथ ही सवाल भी किया कि यह कैसे संभव है कि वीवीआईपी इलाके के एक होटल में कोई खुलेआम पिस्टल लहराये।
दूसरी तरफ आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। इसे संभालने में केंद्र्र के अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस नाकाम रही है। वहीं, प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने हैरानी जतायी कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था की वजह से आये दिन राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, चोरी, डकैती और छिनौती की वारदात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस की कान में तेल पड़ा हुआ है। दिलीप पांडेय ने चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में दिल्लीवासी इसका सबक भाजपा को सिखायेंगे।





