पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत में हुआ सुधार, आज हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। 
डॉक्टर ने बताया कि उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। अब उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टर के मुताबिक आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
बता दें कि 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के बाद अजीत जोगी बीते सोमवार को रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि लगातार चुनाव प्रचार करने के कारण जोगी की तबीयत खराब हो गई थी। जानकारी के मुताबिक अजीत जोगी को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।





