पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री आईडी स्वामी का निधन, मेट्रो अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री आईडी स्वामी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय आईडी स्वामी को शनिवार शाम मेट्रो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था और रविवार दोपहर बाद 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक और किडनी दोनों एक साथ फेल होना बताया जा रहा है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: क्या सावरकर पर सियासी बवाल ले डूबेगी महाराष्ट्र सरकार? अजीत पवार ने दिया बड़ा बयान
मेट्रो अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ एसएस बंसल के अनुसार, दिवंगत आइडी स्वामी के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए करनाल ले गए हैं। आइडी स्वामी करनाल से ही जीत कर संसद में पहुंचे थे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गृह राज्य मंत्री बने थे।





